पटना, मई 16 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। 13 वर्षों बाद शनि जयंती एवं अमावस्या के दुर्लभ संयोग के कारण शनिवार को इस अवसर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा एवं आरती की। इसके बाद भगवान शंकर का रुद्राभिषेक, राम दरबार पूजन, दुर्गा दरबार पूजन, भगवान चित्रगुप्त और मां दक्षिण काली की विशेष आराधना संपन्न की गई। यह भी पढ़ें- शनि जयंती आज,13 साल बाद बना शनिवार को महासंयोग पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वात...