बलरामपुर, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र के सप्तमी तिथि पर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुंचे। उन्होंने तुलसीपुर स्थित 51 शक्तिपीठों में एक आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। नेपाल से आयी पीर रतन नाथ की यात्रा में शामिल संतों से सीएम ने मुलाकात किया। उन्होंने पात्र देवता का विधवत पूजन अर्चन कर नमन किया। सीएम के शक्तिपीठ पहुंचने पर मंदिर के पीठाधीश्वर समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर 1:20 बजे आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में बने हेलीपैड पर उतरा। जहां पर देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल...