वाराणसी, मार्च 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से काशी को डेढ़ दर्जन बाल विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने काशी विद्यापीठ में सीडीपीओ ऑफिस और 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण और बड़ागांव में एक अन्य सीडीपीओ दफ्तर एवं 06 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास किया है। लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सर्किट हाउस सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रसारण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य की अगुवाई में अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्यक्रम से जुड़ी रहीं। कार्यक्रम प्रसारण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने पिंडरा, बड़ागांव एवं हरहुआ विकास क्षेत्र में नवचयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। पूनम मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के रोजगार एवं आर्थिक स्वावलंबन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.