पटना, अप्रैल 14 -- जदयू ने मंगलवार को आंबेडकर जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रदेश कार्यालय में हुए समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में सुशासन के जरिए बाबा साहेब की विचारधारा एवं उनके सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर आधारित नीतियों का निर्माण किया। वंचितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई। उन्हें प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा। इस अवसर पर सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह गांधीजी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रत्नेश सदा, संतोष निराला, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दुलालचंद गोस्वामी, अरुण मांझी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पिछले दो दशक में बिहार स्वर्णिम दौर का साक्षी बना : उमेश यह भ...