पटना, मार्च 7 -- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर हैरानी जताई है। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ दिल्ली से पटना लौटीं राबड़ी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि सीएम की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए नीतीश कुमार को जबरन हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ही बिहार का मुख्यमंत्री रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार खुद राज्यसभा नहीं जाना चाहते, बल्कि उन्हें भाजपा बिहार से भगा रही है। नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाना चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.