खगडि़या, अप्रैल 15 -- खगड़िया । नगर संवाददाता विगत दो दशकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए अविश्वसनीय, अतुलनीय और अकल्पनीय कार्य करके बिहार राज्य को देश और विश्व में एक सम्मानजनक प्रतिष्ठा दिलवाई है। यह बातें जदयू के प्रदेश सचिव सुमित कुमार महतो ने पत्रकारों से कही। कहा कि विगत दो दशकों में हुए बदलाव आज पूरे देश की नजरों में है और विरोधी भी इस बदलाव की दबी जुबान से प्रशंसा करते नहीं थकते हैं। राज्य में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण,सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फ़ीसदी आरक्षण, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना तथा जीविका जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसकी वजह से आज बिहार के अंदर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.