बिहारशरीफ, मार्च 5 -- सीएम नीतीश के राज्यसभा नामांकन पर भड़के पुराने साथी, कहा-दबाव बनाकर किनारे करने की हुई साजिश मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट और विधानसभा में नामांकन के बाद पैतृक गांव के लोगों में आक्रोश कल्याण बिगहा और हरनौत के पुराने राजनीतिक सहयोगियों ने बयान जारी कर जताई कड़ी आपत्ति कहा-स्वेच्छा से नहीं लिया फैसला, बिहार के विकास पुरुष को पद से हटाने की हो रही कोशिश फोटो : रामप्रवेश सिंह। रोहित कुमार। चंद्रउदय कुमार। अखिलेश्वर सिंह। शैलेन्द्र सिंह। विजय सिंह। रामाश्रय सिंह। प्रो. अखिलेश सिंह। उपेंद्र कुमार सिंह। लाल बाबू सिंह। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरुवार को सोशल मीडिया पर राज्यसभा जाने की इच्छा जताने और इसके तुरंत बाद विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के घटनाक्रम ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा द...