पटना, मार्च 4 -- Nishant Kumar JDU News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता जमा खान ने कहा है कि 5 मार्च यानी गुरुवार को नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जेडीयू में शामिल हो जाएंगे। पिछले कई दिनों से निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई थी। जदयू के कई नेता लगातार निशांत की राजनीतिक पारी शुरू होने से जुड़े बयान दे रहे थे और नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे थे कि वो बेटे को राजनीति में उतार दें। नीतीश अब तक परिवार को राजनीति से दूर रखने में कामयाब रहे थे और परिवारवादी राजनीति के लिए लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते रहे हैं। बिहार में सरकार के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की आहटों के बीच पटना में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.