पटना, अप्रैल 2 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं। अपने दृढ़ संकल्प, कालजयी एवं युगांतकारी निर्णयों के बलबूते उन्होंने बिहार को एक सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बना दिया। बिहार के कायाकल्प के शिल्पकार के रूप में विकास के समावेशी मॉडल को उन्होंने विकसित किया। अब बिहार विकसित राज्य बनने की राह पर अग्रसर है। ऐसे में राज्य को उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.