सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व अंगरक्षक बसंत सिंह का जाना हाल
जहानाबाद, जुलाई 28 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के सदर प्रखंड स्थित फखरपुर गांव निवासी व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व अंगरक्षक बसंत सिंह का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। जैसे ही इस बात की जानकारी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बसंत सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से इलाज के संबंध में बात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी और बसंत सिंह शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि बसंत सिंह ने लगातार 35 वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.