नई दिल्ली, मार्च 1 -- Nitish Kumar Birthday: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। पूरा बिहार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इसके अवसर पर रविवार को राज्य भर के 51 लाख बच्चों को खास तोहफा दिया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया जायेगा। उन्हें दो सेट पोशाक दी जाएगी। यह पोशाक जीविका दीदियों द्वारा तैयार की जा रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दी। नीतीश विचार मंच की ओर से कहा गया है कि नीतीश कुमार एक शख्स मात्र नहीं बल्कि एक दिशा हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि पहले चरण में 51 लाख बच्चों को एक-एक सेट पोशाक मिलेगी। दूसरे चरण में शेष बच्चों को एक-एक सेट पोशाक दी जाएगी। बाद में पोषाक की दूसरी सेट भी दी जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि विभाग द्...