आगरा, फरवरी 10 -- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने मंगलवार को लोहामंडी और ताजगंज जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों और नालों के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.