संभल, मई 8 -- देहरादून में बुधवार को श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान आचार्य ने मुख्यमंत्री को 'श्री कल्कि दूत' पत्रिका भेंट की और उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं एवं कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम जी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। बताया गया कि इस पौधे को विधि-विधान के साथ श्री कल्कि धाम में रोपित किया जाएगा। मुलाकात के दौरान आध्यात्म, संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को लेकर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...