सीएम धामी समेत अफसरों ने दी दिवंगत इंस्पेक्टर मनराल को श्रद्धांजलि
देहरादून, जुलाई 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हार्ट अटैक के कारण बुधवार शाम जान गंवाने वाले एलआईयू के दिवंगत इंस्पेक्टर मनोज मनराल को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी दीपम सेठ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।बुधवार शाम को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से इंस्पेक्टर मनोज मनराल का आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी के लिए पुलिस लाइन लाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत इंस्पेक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.