चम्पावत, जून 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 जून को बनबसा में योगाभ्यास करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। चम्पावत में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 21 जून को सीएम धामी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनबसा में योगाभ्यास करेंगे। आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई। डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन आदि की व्यवस्था करने को कहा। योग साधकों के भोजन, आवास और परिवहन की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। पर्याप्त संख्या में योग मैट, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था आदि के बारे में विचार विमर्श किया। विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहो...