सीएम धामी ने 39.87 करोड़ की विकास और निर्माण योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 39.87 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन किया है। इन स्वीकृतियों में पेयजल, जल गुणवत्ता जांच, सीवेज ट्रीटमेंट, सड़क निर्माण और सुधार, पर्यटन सुविधाओं, पार्किंग और अन्य सार्वजनिक कार्यों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 60 के मधुवन एन्क्लेव में नलकूप और ऊर्ध्व जलाशय के निर्माण के लिए 4.98 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र के लिए राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण हेतु 2.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। देहरादून जिले में लक्कड़घाट, ऋषिकेश स्थित 26 एमएलडी एसटीपी, जगजीतपुर और 0.0500 एमएलडी को-ट्रीटमेंट सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.