नई दिल्ली, मार्च 17 -- पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा का योगदान केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज में समावेशी विकास और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान नेताओं की स्मृति हमें उनके आदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.