देहरादून, फरवरी 3 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री पंचमुखी मंदिर धर्मपुर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य केसरी नंदन एवं हनुमान जी की आराधना की।सीएम ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मंगलवार को श्री पंचमुखी मंदिर धर्मपुर पहुंचे सीएम धामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।सीएम धामी ने कहा कि बल, बुद्धि और विवेक के दाता श्री हनुमान जी केवल रक्षक ही नहीं, बल्कि मर्यादा और धर्म के प्रतीक भी हैं। जब अधर्म अपने चरम पर पहुंचता है, तब उनका पराक्रम संस्कृति और मर्यादा का उपहास उड़ाने वालों को यह संदेश देता है कि सत्य, संस्कार और धर्म के मार्ग से विचलन का अंत सदैव पतन की ओर ले जाता है। कहा कि जहां-जहां अहंकार, अन्याय और अधर्म दिखाई दिया, चाहे वह लंका में रावण का दंभ हो, कालनेमि का छल हो या मायावी शक्तियों का अभिमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.