रुद्रपुर, मार्च 1 -- खटीमा, संवाददाता। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में युवक रोहित धामी की मौत की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने सुबह ही घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार, लोहियाहेड रोड पर साइकिल से टकराने के बाद बाइक सवार 19 वर्षीय रोहित धामी पुत्र शेर सिंह धामी निवासी चौड़ापानी नगरा तराई गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री धामी सुबह करीब सात बजे रोहित के घर पहुंचे। उनका आवास मृतक के घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर है। सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री के खटीमा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सुबह 11 बजे तक तय थे, लेकिन शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उन...