सीएम धामी ने भी माना 'Gen-Z' का लोहा, मगर दे दिया नया नाम 'इन-जी', मतलब भी बताया
देहरादून, सितम्बर 18 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' अभियान के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट्स और शिक्षक भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे 'जेन-जी' बच्चों को 'इन-जी' कहते हैं। धामी ने बताया कि इन-जी का मतलब इंडियन जनरेशन है। इसके साथ ही धामी ने जेन-जी बच्चों के विजन की भी जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने देहरादून में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन-2026' कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा 'हमारे ये जो बच्चे हैं इनको क्या बोलते हैं? जेन-जी? मैं आप लोगों को इन-जी कहता हूं यानी इंडियन जनरेशन। मेरे यहां (परिवार) भी एक जेन-जी है और एक अल्फा है इसलिए मैं आप लोगों से बहुत जुड़ा हुआ हूं। जब मैंने आपके विचार पढ़े इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.