बागेश्वर, मार्च 14 -- बोलेरो हादसे में घायल जिला अस्तपाल में भर्ती नीमा देवी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोबाइल पर बात की। उनका हाल चाल जाना। अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। सभी घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद एसडीएम प्रियंका रानी भी अस्पताल पहुंची उन्होंने सभी घायलों का हाल जाना। अपराह्नत दो बजे दोनों मृतकों का सरयू संगम पर अंत्येष्टि की गई। मालूम हो कि शनिवार देर शाम बॉबे बैंड के पास एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पानुली देवी व सुपुली देवी का निधन हो गया। इसके अलावा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीपक व कमल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। नीमा देवी, यशोदा देवी तथा प्रेमा देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात करीब पौने बारह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.