सीएम धामी ने चमोली में टीएचडीसी टनल हादसे का लिया जायजा, रेस्क्यू अभियान जारी
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के मायापुर, पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री टनल के अंदर भी पहुंचे और बचाव कार्य में जुटी टीमों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को टनल में फंसे शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू का लिया जायजा टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन टीआरटी टनल की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। हादसे के बाद टनल के करीब 1.50 किलोमीटर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.