रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम करीब चार बजे खटीमा पहुंचे। इसके बाद वह कुछ देर लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में रुके। शनिवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री पुनः कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी नगर के वरिष्ठ व्यवसायी कमल शर्मा के आवास मुंडेली पहुंचे, जहां उन्होंने उनके नवविवाहित पुत्र उत्कर्ष एवं वधु ज्योत्सना को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री साढ़े दस बजे खटीमा से देहरादून प्रस्थान कर गए। इस मौके पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, खटीमा नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जाधारी अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, डीएम निति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.