रुद्रपुर, फरवरी 28 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष दस हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती का अवसर देगी। उन्होंने बताया कि अब तक 28 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। शनिवार को गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सहयोग से बने नवनिर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.