काशीपुर, अप्रैल 16 -- सोनू नागी, बाजपुर। उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी ने गुरुवार को अनाज मंडी स्थित किसान भवन में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से केंद्र सरकार ने राज्य के लिए गेहूं खरीद का कोटा बढ़ा दिया है। इससे प्रदेश के किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिलेगा और अधिक से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। नामधारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए गेहूं खरीद की क्षमता को 0.01 एलएमटी से बढ़ाकर 0.50 एलएमटी कर दिया है। उन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं एक किसान पुत्र हैं, इसलिए वह खेती-किसानी की जमीनी समस्याओं को बखूबी समझते हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई से राहत के लिए मंडियों में खुलेंगे रिटेल काउंटर नामधारी ने अधिकारियों को चेतावनी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.