नई दिल्ली, मई 4 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जिन घोषणाओं के शासनादेश अब तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए। शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (PERT) चार्ट तैयार कर नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। बैठक में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.