चम्पावत, फरवरी 26 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम लोहाघाट के होली रंग महोत्सव के समापन में भी शामिल होंगे। सीएम धामी शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम धामी पूर्वान्ह 11 बजे ठुलीगाड़ हेलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:20 बजे मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे। अपरान्ह 1:20 बजे छमनिया स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड, लोहाघाट पहुंचेंगे। वे स्पोर्ट्स स्टेडियम और निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अपरान्ह ढाई बजे सीएम होली रंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे। सीएम धामी सायं चार बजे खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.