सीएम दौरे में रात को लगे डाक्टर, मरीजों को राहत
मुरादाबाद, जून 29 -- मुख्यमंत्री के दौरे में मंडलीय जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी लगी, लेकिन, इस बार डॉक्टरों की ड्यूटी लगने के चलते मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत सीएम के दौरे में अस्पताल के चिकित्सकों की ड्यूटी दिन के समय नहीं लगाई गई। दिन की ड्यूटी में रामपुर, अमरोहा और बिजनौर के डॉक्टर लगाए गए, जबकि, जिला अस्पताल, मुरादाबाद के डॉक्टरों की ड्यूटी मुख्यमंत्री का यहां नाइट स्टे होने के मद्देनजर इसमें लगाई गई। छह सदस्यीय चिकित्सकीय टीम शाम को ड्यूटी के लिए भेजी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.