सीएम दौरा: देर रात हवाई अड्डा रोड किनारे सूखे पेड़ कटवाए
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सीएम दौरे को लेकर नगर निगम की ओर से भी चाक-चौबंद तैयारी की जा रही है। सीएम के आगमन से एक दिन पूर्व नगर निगम की ओर से सीएम जिन रास्तों से गुजरेंगे वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही रास्ते पर मौजूद ऐसे पेड़ों की टहनियां जोकि खतरनाक बन चुकी थी उनकी भी छंटाई की गई।इधर देर रात नगर निगम और वन विभाग की टीम की ओर से हवाई अड्डा मुख्य सड़क किनारे मौजूद सूखे पेड़ों की कटाई का कार्य भी शुरू किया गया। वहीं कई इलाकों में खराब हो चुकी सड़कों और जिन रास्तों पर गड्ढे उभर आए थे वहां आरसीडी और नगर निगम की ओर से पैचिंग का कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री दौरे के मद्देनजर दुरुस्त की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था वहीं शहर में शनिवार शाम तक नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.