मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- केजीके कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। छात्र-छात्राएं दहशत और खौफ के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बरसात में दहशत और बढ़ जाती है। छात्रों की लगातार शिकायतें की गईं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। मजबूर होकर छात्रों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों का कहना है कि जर्जर बिल्डिंग को जल्द ही दुरुस्त नहीं कराया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। एलएलबी छात्र सचिन चौधरी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कॉलेज की हालत बेहद जर्जर स्थिति में है। खेल मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है। विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कॉलेज परिसर के रखरखाव पर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने स्टूडेंट वेलफेयर के लिए उपलब्ध धनराशि के इस्...