बस्ती, मार्च 14 -- विक्रमजोत। सीएचसी विक्रमजोत के वरिष्ठ लिपिक की ओर से कर्मी का एरियर निकालने के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है। मिनी हेल्थ सेंटर सेरवाडीह की एनएएम सुनीता वर्मा ने सीएमओ व अन्य अधिकारियों के साथ ही सीएम को शिकायती-पत्र भेजकर कारवाई की मांग की है। इस संबंध में 45 हजार रुपये लेते हुए एक वीडियो गुरुवार को वॉयरल हुआ था। 'हिन्दुस्तान' वॉयरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल वीडियो वॉयरल होने के बाद से विभाग में हंगामा मचा है। अधिकारियों की ओर से अपने स्तर से पूछताछ की जा रही है। एएनएम के भाई वीरेंद्र चौधरी निवासी परसौड़ा का कहना है कि उनकी बहन सुनीता वर्मा एएनएम के पद पर सीएचसी विक्रमजोत में कार्यरत हैं। मंगलवार को वह अपने एरियर से संबंधित कार्य के सिलसिले में सीएचसी गई थी। वहां कार्यरत ...