प्रयागराज, जुलाई 28 -- सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में विभागों को अपनी रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसटीओ संतोष कुमार ने विकास भवन सभागार में जब बैठक की तो समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना में रैंकिंग पीछे पाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना व जीएम डीआईसी की उद्योग ऋण उपलब्ध कराने में प्रगति पीछे थी। सभी को निर्देश दिया गया कि वो अपनी प्रगति में सुधार कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने कई अफसरो के कसे पेंच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...