सीएम डैश बोर्ड में पिछड़ने वाले विभागों पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा के दौरान सीडीओ हर्षिका सिंह ने खराब प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग अगली समीक्षा के दौरान विभाग प्रगति कर अपनी रैंकिंग को ए श्रेणी में नहीं लाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद खराब है। इन विभागों की रैंकिंग शुरू से ही डी श्रेणी में रही है। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वो खुद इसकी मॉनिटरिंग करें, जिससे अगली बैठक में सभी की स्थिति बेहतर रहे। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड, फैमिली आईडी कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.