प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज। शासन की ओर से जारी सीएम डैशबोर्ड की ताजा रैंकिंग में प्रयागराज प्रदेश में 32वें स्थान पर रहा। मंडल के पड़ोसी जिलों में कौशाम्बी 28वें स्थान पर रहा, जबकि प्रतापगढ़ 56वें स्थान पर है। फतेहपुर भी प्रयागराज के साथ 32वें स्थान पर है। रैंकिंग सामने आने के बाद सीडीओ हर्षिका सिंह ने जिले के सभी विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्थिति में सुधार के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि जिन योजनाओं में जिले की स्थिति कमजोर है, उनमें तत्काल सुधार कर रैंकिंग ऊपर लाने का प्रयास किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...