वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण मार्च की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहा। यह लगातार पांच माह से बरकरार है।सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग 51 विभिन्न पैरामीटर जैसे अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की प्रतिक्रिया समय, महिला अपराध, एसएसटी एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर और गुण्डा एक्ट की कार्यवाही तथा न्यायालय से सजा पर आधारित होती है। वर्ष 2023-24 में जहां वाराणसी की रैंकिंग प्रदेश में 70वें स्थान पर रहती थी। वहीं अब यह लगातार आठ माह से टॉप-10 में है। विशेष रूप से महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.