संभल, मार्च 13 -- डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति, पीएम कुसुम योजना, डीएनआरएलएम, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के भवन व सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों से योजनाओं में सुधार कर जिले की रैंकिंग बेहतर करने और टॉप टेन में स्थान बनाने के प्रयास करने को कहा। इसके अलावा दुग्ध भुगतान, फैमिली आईडी, सामाजिक वनीकरण, मत्स्य योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान समेत अन्य योजनाओं को लेकर भी निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.