महाराजगंज, अगस्त 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत पुलिस विभाग की सेवाओं व विकास परियोजनाओं की जुलाई माह की समीक्षा में महराजगंज पुलिस ने मंडल स्तर पर पहला स्थान और प्रदेश स्तर पर 8वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।सीएम डैशबोर्ड के जुलाई माह के मूल्यांकन में महराजगंज पुलिस को कुल 500 अंकों में से 393 अंक यानी 78.60 प्रतिशत प्राप्तांक मिले हैं। इस रैंकिंग के लिए पुलिस विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाओं व पोर्टलों के प्रदर्शन को आधार बनाया गया था। इसमें आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, यूपी-112, फायर सर्विस, महिला व बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर, आबकारी, एनडीपीएस व गुंडा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई का गहन आंकलन किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सीएम डैशबोर्ड म...