महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश शासन की अगस्त 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज जिले ने प्रदेश के टॉप-10 जिलों में जगह बनाई है। विकास व राजस्व की फ्लैगशिप योजनाओं की श्रेणी में जिला 92.70 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा। एनआईसी के दर्पण पोर्टल पर जारी आधिकारिक रैंकिंग में जिले को 10 के पूर्णांक में 9.27 अंक मिले हैं। रैंकिंग में जिले को मिले 92.70 फीसदी अंक प्रदेश में पहले स्थान पर रहे शाहजहांपुर के 95.30 फीसदी अंक से केवल 2.60 फीसदी कम हैं। दूसरे स्थान पर रहे रामपुर के 94.80 फीसदी अंक से अंतर 2.10 फीसदी है। बरेली 94.30 फीसदी अंक के साथ तीसरे, आजमगढ़ 93.60 फीसदी के साथ चौथे, पीलीभीत 93.60 फीसदी के साथ पांचवें स्थान पर रहा। विकास व राजस्व से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर त...