सीएम डैशबोर्ड में पुलिस को मिला प्रदेश में चौथा स्थान
सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता।जनपद पुलिस की सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग के चलते सीएम डैशबोर्ड की डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप- लॉ एंड ऑर्डर रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। अप्रैल की जारी रैंकिंग में जनपद को 10 में से 8.14 अंक मिले हैं, जो 81.40 प्रतिशत प्रदर्शन को दर्शाता है। इस उपलब्धि को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में लगातार सक्रियता दिखाई जा रही है। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.