भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्य) में जिले की रैंक एक बार फिर नीचे आ गई है। लापरवाही के चलते सीवीओ का वेतन रोक दिया गया है, जबकि सीएमओ समेत सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने दिया है। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि सीएम डैशबोर्ड में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई तय है। सीडीओ की सख्ती से संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड में भदोही जिले की रैंक 31 अंकों तक गिर गई है, जबकि जनवरी, फरवरी और मार्च में बेहतर प्रदर्शन रहा था। यह भी पढ़ें- पोषण अभियान की धीमी प्रगति पर नाराज हुए डीएम जननी सुरक्षा योजना, कृत्रिम गर्भाधान, लोक निर्माण विभाग और बाल विकास विभाग की खराब प्रगति के कारण रैंक में गिरावट आई है। उन्होंने बताया क...