सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग पर भड़के डीएम
उन्नाव, मई 20 -- उन्नाव। विकास भवन सभागार में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड व आईजीआरएस में विभागीय रैंकिंग की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर तमाम खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार के निर्देश दिए। कहा कि सीएम डैशबोर्ड सरकार की प्राथमिकताओं में है। किसी भी स्थिति में रैंक बिगड़नी नहीं चाहिए।। सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ ध्यान देकर रैंक सुधारें। किसी भी अधिकारी की लापरवाही के चलते रैंक खराब हुई तो जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा, स्वयं पोर्टल को चेक करें। लॉगिन आईडी पासवर्ड अधिकारी के पास होना चाहिए। इस दौरान सीडीओ कृति राज, डीडीओ देव चतुर्वेदी आदि रहे। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित जिला उद्यान अधिकारी को कारण बताओ नोटिस यह भी पढ़ें- अधूरी परियोजनाओं पर डीएम ने 8 विभागों को दी चेतावनी
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.