कौशाम्बी, जून 16 -- सीएम डैशबोर्ड में जिले में सीएमओ समेत आठ विभागाध्यक्षों की रैंकिंग खराब पाये जाने पर डीएम डॉ. अमित पाल ने इसे गंभीरता से लिया है। मामले में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब मांगा है। इतना ही नहीं उन्होंने जून माह की रैंकिंग ए श्रेणी में लाने की हिदायत भी संबंधित अधिकारियों को दिया है। सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय पोर्टलों के इंटीग्रेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर मई माह की रैकिंग जारी की गई है। रैकिंग में जल जीवन मिशन को लेकर जलिनगम को बी रैकिंग प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में 26 वीं रैंक, डीएम ने अफसरों पर जताई नाराजगी इसी तरह आईसीडीएस पोषण अभियान में जिला कार्यक्रम अधिकारी को बी श्रेणी मिली। उपायुक्त उद्योग विभाग को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी वि...