रामपुर, जून 18 -- रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने तथा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए और भविष्य में प्रगति में सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में स्टाम्प एवं पंजीयन, कृषि, सिंचाई तथा राज्य कर विभाग की खराब रैंकिंग पर भी जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के निर्देश देते हुए विभागीय कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने को कहा। समीक्षा के दौरान उन्होंने धारा-8...