बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास के संयुक्त रैंकिंग में बस्ती को 37वां स्थान मिला है। यह रैकिंग शासन स्तर से फरवरी 2026 के लिए जारी हुई। पिछले माह जनवरी 2026 में बस्ती जनपद संयुक्त रैकिंग में 44वें स्थान पर था। डैशबोर्ड पर राजस्व की रैंकिंग में बस्ती जनपद को 40वां स्थान मिला। जनवरी 2026 में बस्ती जनपद 44वें स्थान पर था। इसी प्रकार विकास की रैंकिंग में बस्ती जनपद 35वें स्थान पर है, जबकि पिछले जनवरी माह में 49वें स्थान पर था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...