सोनभद्र, दिसम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लक्ष्य को शत-प्रतिशत निर्धारित अवधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी से करा लें, जिन भी विद्यालयों में जो भी मूल भूत सुविधायें उपलब्ध नहीं है, उसका मूल्यांकन करा ले, जिससे कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा सके। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की। समाज कल्य...