लखीमपुरखीरी, जून 25 -- सीडीओ अभिषेक कुमार ने सीएम डैशबोर्ड को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की प्रगति कम होने पर कई अफसरों के पेंच कसे। हिदायत दी कि अगर सुधार न हुआ और रैंकिंग पर इसका असर पड़ा तो कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि दो दिन के अन्दर योजनाओं की प्रगति बढ़ाएं और डैशबोर्ड पर अपडेट करें। सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने रैंकिंग जारी होती है। मई की रैंकिंग में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। जून की रैंकिंग प्रभावित न हो इसके लिए सीडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीडीओ का फोकस उद्योग विभाग की योजनाओं पर रहा। यह भी पढ़ें- खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारी तत्काल सुधार करें इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की नई सड़क निर्माण की प्रगति पिछले महीने खराब थी। सीडीओ ने दोनो विभागों के अधिकारियों को सुधार की ...