सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में पिछड़ने वाले विभागों को चेतावनी
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा में सीडीओ हर्षिका सिंह ने पिछड़ने वाले विभागों को चेतावनी जारी कर दी है। सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कहा कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक उनकी रैंकिंग ए श्रेणी में नहीं आई है। उन्होंने अफसरों से कहा कि यह आखिरी बार चेतावनी दी जा रही है। अगर स्थिति में सुधार न हुआ तो अगले महीने सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। जिन विभागों की बी श्रेणी आ ही है, उन्हें भी कार्यशैली में अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीडीओ जीपी कुशवाहा, डीएसटीओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.