रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में रामपुर पुलिस 19वीं बार प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही। एसपी ने पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई है। साथ ही पुलिस कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया है। हालांकि,इस बार टाप टेन में रामपुर को छोड़कर मुरादाबाद मंडल का कोई जिला शामिल नहीं हुआ है। रैंकिंग में हर एक जिले को दस में से अंक दिए जाते है। जिसमे रामपुर को 8.57 अंक,संभल को 7.52 अंक,शहजाहंपुर को 7.78 अंक,पीलीभीत को 6.82 अंक,मुरादाबाद को 6.35 अंक,बरेली को 6.84 अंक,बिजनौर को 6.89 अंक,बदायूं को 6.27 अंक मिले है।रामपुर में को प्रथम आने पर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक सतराज सिंह,उपनिरीक्षक बालेंद्र भूषण,संजीव कुमार,नईम अहमद,सुभाषिनी,पूजा गुप्ता और वाशु देवल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इन बिंदुओं पर तय होती है रैंकिंग::र...