हरदोई, दिसम्बर 10 -- हरदोई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवंबर माह की ताज़ा रैंकिंग में हरदोई ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर बेहतर कार्यप्रणाली का प्रमाण पेश किया है। यह उपलब्धि जिले की विकास योजनाओं और राजस्व प्रबंधन में प्रभावी प्रदर्शन का परिणाम है। अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार विकास श्रेणी में लगभग सभी विभागों का प्रदर्शन उत्तम रहा। जिले को ए-श्रेणी में 61 बिंदुओं पर सर्वोच्च रेटिंग मिली है। वहीं बी-श्रेणी में 12, सी-श्रेणी में तीन और डी-श्रेणी में एक बिंदु प्राप्त हुए। आंकडों के अनुसार आधारभूत विकास, जनकल्याण योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत पकड़ बनाए रखी गई है। राजस्व विभाग ने भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्यभर में मिसाल कायम की है। राजस्व श्रेणी में जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.