हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस। जनपद में विकास कार्यों की प्रगति को गति देने तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मॉनिटरिंग टूल है, जिसके माध्यम से प्रदेश स्तर से जनपदों के कार्यों की सतत समीक्षा की जाती है। यह भी पढ़ें- सीएम डैश बोर्ड: रैंकिंग में 30वें पायदान पर बुलंदशहर, डीएम सख्त ऐसे में किसी भी...